Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुकेश हत्याकांड: पांच दिनों में हत्यारे नहीं पकड़े गए तो देंगे सीएम आवास पर धरना
  • देहरादून

मुकेश हत्याकांड: पांच दिनों में हत्यारे नहीं पकड़े गए तो देंगे सीएम आवास पर धरना

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने सीओ विकासनगर को ज्ञापन सौंपकर मुकेश हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि मुकेश हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मंच ने चेतावनी दी है कि पांच दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गयी तो मंच के कार्यकर्ता सीएम आवास पर धरना प्रदर्शन करेंगे। ओमप्रकाश पुत्र किशन सिंह निवासी तौली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ सितंबर की रात्रि को उनके बेटे के बेहोश होकर सड़क पर पड़े होने की सूचना गांव के महिपाल सिंह ने दी थी। बताया कि दूसरे दिन सुबह उनका बेटा मुकेश प्राइमरी स्कूल के पास बेहोशी की हालत में मिला। मुकेश को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। जहां दस सितंबर की रात को मुकेश की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। ओमप्रकाश ने इस मामले में गोपाल सिंह पुत्र अमर सिंह, महिपाल सिंह, स्नेहपाल सिंह और रामपाल सिंह पुत्रगण जयपाल सिंह पर बेटे मुकेश की हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आपराधिक मानव वध की धारा में मुकदमा दर्ज किया। लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न हो सकी। मंगलवार को भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर के नेतृत्व में लोगों ने सीओ विकासनगर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।दौलत कुंवर ने पांच दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अन्यथा सीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में मृतक मुकेश के पिता ओमप्रकाश, प्रेम सिंह, फूल सिंह, सुनील कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में लावारिस मवेशियों के लिए बनेगा कांजी हाउस
Next: पुलिस ने बेरोजगारों को पकौड़े तलने से रोका, धरने पर बैठे आंदोलित बेरोजगार

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.