Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मोटरसाइकिल और रोडवेज बस में भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
  • हरिद्वार

मोटरसाइकिल और रोडवेज बस में भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 09/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। लखनौता चौराहे के पास बुधवार देर शाम मोटरसाइकिल और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम टिकोला कला कोतवाली मंगलौर निवासी 18 वर्षीय आर्यन तथा गांव का ही युवक वंश कुमार बुधवार देर शाम एक ही बाइक से मंगलौर से अपने घर आ रहे थे। लखनौता के पास दिल्ली देहरादून रोडवेज बस से बाइक की टक्कर हो गई। बस की टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल युवक वंश को इलाज के लिए रुड़की डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। मृतक युवक आर्यन के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तथा दर्जनों की संख्या में ग्रामवासी मौके पर पहुंचे। लखनौता पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज रावत का कहना है कि मृतक आर्यन का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल रुड़की भेज दिया गया है। रोडवेज बस पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ी कर दी गई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार पर केस
Next: कबाड़ की दुकान में विस्फोट, 8 लोग घायल, तीन गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.