Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मॉर्निंग वॉक पर मौत की दस्तक, राजपुर रोड पर महिला को कुचल कार सवार फरार
  • देहरादून

मॉर्निंग वॉक पर मौत की दस्तक, राजपुर रोड पर महिला को कुचल कार सवार फरार

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
rns featured image new

देहरादून। दून की सड़कें सुबह मॉर्निंग वाक करने वालों के लिए भी सुरक्षित नहीं बची हैं। रविवार की सुबह राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में सैर पर निकलीं महिला को कार चालक ने बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं। मानवता को शर्मसार करते हुए चालक ने गाड़ी रोकने या घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय एक्सीलेटर दबाया और मौके से फरार हो गया। महिला के पति की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि दून विहार जाखन निवासी पवन कुमार गुप्ता की पत्नी मीना गुप्ता (50) बीते रविवार सुबह पड़ोस की महिलाओं संग वाक पर निकली थीं। सुबह 6:30 बजे अमा कैफे और साईं मंदिर के बीच पीछे से आई एक तेज रफ्तार काली कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त मीना गुप्ता की सहेलियां उनसे कुछ कदम की दूरी पर थीं। ऐसे में वह बच गईं। उनकी आंखों के सामने यह हादसा हुआ। बदहवास उनकी साथी महिलाओं ने राहगीरों की मदद से एक टैम्पो रुकवाया और मीना को उनके आवास दून विहार पहुंचाया। वहां से पति पवन कुमार गुप्ता उन्हें लेकर तत्काल मैक्स अस्पताल भागे। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की। सिर और शरीर में गंभीर चोटों के चलते उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सीसीटीवी में कैद काले रंग की कार घटना के बाद पति पवन कुमार गुप्ता ने राजपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को काली रंग की कार का सुराग मिला है। जिसकी नंबर प्लेट की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ताकि, चालक तक पहुंचा जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार की मौत
Next: निशुल्क यात्रा पर जताया सरकार का आभार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.