Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार की मौत
  • देहरादून

दून विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार की मौत

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राजपुर थाना क्षेत्र के दून विहार इलाके में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव उनके किराये के मकान में फर्श पर पड़ा मिला। मौत से ठीक एक रात पहले मृतक के साथ उसके दो परिचितों ने मारपीट की थी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिसके बाद पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह ने रावत ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दून विहार स्थित मकान में किराये पर रहने वाले पंकज मिश्रा अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर राजपुर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि पंकज घर के पिछले कमरे में बेड के पास मुंह के बल फर्श पर गिरे थे और उनकी सांसें थमी हुई थीं। उन्हें तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि तड़के करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच पंकज ने पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी। वह टॉयलेट गए थे। बाहर आते समय पैर फिसलने से गिर गए। पत्नी के मुताबिक पति का वजन अधिक होने के कारण वह उन्हें उठाकर बेड पर नहीं लिटा सकीं। इसलिए नीचे ही कंबल ओढ़ाकर सुला दिया। सुबह जब शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि घटना से एक रात पहले पंकज के दो परिचित वहां आए थे और किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा व मारपीट हुई थी। उस वक्त भी पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब पंकज ने खुद को ठीक बताते हुए मेडिकल कराने या लिखित शिकायत देने से मना कर दिया था। उस समय मकान मालिक और पड़ोसी भी वहां मौजूद थे। मंगलवार को दून अस्पताल में मृतक के परिचितों की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। शरीर पर कोई बाहरी गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण क्लीयर नहीं किया गया। जांच के लिए विसरा सेंपल एफएसएल भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसआईआर को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा : भाजपा
Next: मॉर्निंग वॉक पर मौत की दस्तक, राजपुर रोड पर महिला को कुचल कार सवार फरार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.