Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, सीसीटीवी में खौफनाक घटना कैद
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, सीसीटीवी में खौफनाक घटना कैद

RNS INDIA NEWS 11/12/2022
rns featured image new

गाजियाबाद (आरएनएस)। गाजियाबाद की एक सोसायटी में मॉर्निंग वॉक कर रहे प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी है। इसके बाद बेकाबू कार ने पार्किंग में खड़ी कई और बाइकों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
सोसाइटी के अंदर टक्कर इतनी तेज थी की प्रोफेसर 10 फीट दूर जा कर गिरे। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की आम्रपाली एम्पायर सोसाइटी में ये हादसा 3 दिसंबर को हुआ, लेकिन इस मामले में प्रोफेसर पंकज गोयल की पत्नी सुकीर्ति गोयल ने 8 दिसंबर को एफआईआर कराई है। 3 दिसंबर की सुबह 7 बजे पंकज गोयल, पत्नी सुकीर्ति गोयल व एक अन्य रेजिडेंट्स के साथ सोसाइटी के अंदर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान एक कार तेजी से गेट के अंदर घुसती है और सडक़ के सबसे दाएं तरफ चल रहे पंकज गोयल को टक्कर मार देती है।
हादसे के बाद कार सवार करीब 30 मीटर आगे जाकर रुक गया। इस हादसे में पंकज पहले बोनट के ऊपर और फिर सडक़ पर गिर जाते हैं, जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बचती हैं। इन तीनों लोगों के पीछे चल रहे एक अन्य रेजिडेंट्स भी इस हादसे में बाल-बाल बचे। इसके बाद ये कार पार्किंग में खड़ी कई बाइकों को टक्कर मारती है। करीब 30 मीटर आगे जाकर ड्राइवर ने कार रोक दी। हादसे में कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।
सुकीर्ति गोयल ने बताया, घायल पति को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर आया है। गंभीर चोटें होने की वजह से पंकज उठने की स्थिति में नहीं हैं। सुकीर्ति की शिकायत पर क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने कार नंबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक परिवहन विभाग से कार नंबर के मालिक का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति, ससुर और देवर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज
Next: विवाहित महिला अपने पति के अलावा किसी पुरुष से सहमति से संबंध बनाए तो यह रेप केस नहीं : हाईकोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.