Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मोरी के जखोल में सोमेश्वर महाराज के आशीर्वाद को उमड़ी भीड़
  • उत्तरकाशी

मोरी के जखोल में सोमेश्वर महाराज के आशीर्वाद को उमड़ी भीड़

RNS INDIA NEWS 28/01/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   ‌‌जखोल गांव में सोमेश्वर महाराज के देवगोती महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान 22 गांव के लोग यहां बड़ी संख्या में सोमेश्वर देवता का आशीष लेने पहुंचे।देवगोती मेला हर वर्ष नव वर्ष पर जखोल गांव से शुरू होता है। यह मेला नए वर्ष और बसंत ऋतु के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन सोमेश्वर देवता की डोली अपने मुख्य मंदिर से बाहर निकाली जाती है और देवता के बाजगियों द्वारा सुंदर नृत्य और संगीत गाया जाता है जिसमें अपने आराध्य देव के दर्शन करने 22 गांव जखोल, फिताडी, लिवाडी, कासला, राला, हरिपुर, औसला, पंवाणी, ढाटमीर, सौड, सांकरी, सिदरी, कोटगांव, पांव, सिरगा सहित फतेह पर्वत व सिंकतूर पट्टी के लोग भी भारी संख्या में महाराज के दर्शन करने पहुंचते हैं। जहां लोगों ने महाराज से आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की कुशलता के लिए प्रार्थना की। उसके बाद देवता की डोली को गांव की थात माता के स्थान में विराजित किया जाता है। तत्पश्चात गांव के किसी खश (राजपूत) के घर पर 14-15 दिनों के लिए महाराज जाते हैं। जहां देवता की नियमित पूजा और रात्रि जागरण तथा दीप पूजा होती है। इस मौके पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, मोरी ब्लॉक प्रमुख बचन सिंह पंवार, सोमेश्वर महादेव के सियाना अवतार सिंह, भंडारी जनक सिंह, पुजारी रामध्यान सिंह, कृपाल सिंह, जनक सिंह, चैन सिंह, सूरत रावत आदि मौजूद रहे

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फायरिंग मामले में 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: एलएलबी की परीक्षा 3 और 7 फरवरी को रहेगी स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.