Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मोरातारा ज्लैवर्स डकैती का माल खरीदने वाले सुनार से नकदी, मूर्ति व जेवरात बरामद
  • हरिद्वार

मोरातारा ज्लैवर्स डकैती का माल खरीदने वाले सुनार से नकदी, मूर्ति व जेवरात बरामद

RNS INDIA NEWS 21/11/2021
rns featured image new

हरिद्वार।  बीते जुलाई में शहर के बीची बीच मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में हुई डकैती का माल खरीदने वाले बुलन्दशहर यूपी के सुनार प्रदीप कुमार राठौर की निशानदेही पर पुलिस ने 11 लाख रूपए की नकदी, पीली धातु की लक्ष्मी गणेश की मूर्ति व जेवरात बरामद किए हैं। गौरतलब है कि बीते जुलाई माह में ताऊ गैंग ने दिनदहाड़े शहर के बीचो बीच शकर आश्रम के समीप स्थित मोरातारा ज्वैलर्स में डकैती की घटना को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात, मूर्तियां व नकदी लूट ली थी। दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना से शहर में सनसनी तथा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। घटना के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नौ बदमाशों  को गिरफ्तार कर लिया था। डकैती का माल खरीदने वाले बुलन्दशहर के सुनार प्रदीप कुमार राठौर उर्फ जैकी को भी गिरफ्तार किया गया था। रिमाण्ड के दौरान पूछताछ में प्रदीप कुमार राठौर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बुलन्दशहर स्थित उसके आवास पर छिपाकर रखी गयी लूटे गए माल को बेचकर प्राप्त नकदी, मूर्ति व जेवरात बरामद किए। पुलिस टीम मेंं रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चन्द्र चन्द्राकर नैथानी, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह तोमर, एसएसआई नितेश शर्मा, एसआई विकास रावत, कांस्टेबल सत्येंद्र यादव, पंकज देवली, नरेंदं्र, रोहित, महिला कांस्टेबल शोभा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन, पुरानी एसीपी व्यवस्था समेत 18 सूत्री मांगों पर सीएम के आश्वासन पर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित
Next: टोल प्लाजा पर मिला परिजनों से बिछुडा बालक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.