Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मूल निवासियों को मिले उनका हक: धनाई
  • टिहरी

मूल निवासियों को मिले उनका हक: धनाई

RNS INDIA NEWS 23/12/2023
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। उत्तराखंड जन एकता पार्टी (उजपा) के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनाई ने कहा कि प्रदेश में मूल निवास नीती लागू किए जाने के साथ ही सख्त भू कानून लाया जाना चाहिए। आगामी 24 दिसंबर को मूल निवास व भू कानून को लेकर देहरादून में आयोजित होने वाली व्यापक रैली का उजपा पूर्ण समर्थन करेगी। इसमें पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी तत्परता से प्रतिभाग करेंगे। धनाई अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं। मूल निवास विषय पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए उन्होंने सीएम धामी का आभार जताते हुए कहा कि इतने से काम नहीं चलने वाला। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों के लिए जिला चयन समिति का गठन किया जाना चाहिए। इन पदों पर मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मूल निवास को खत्म कर स्थानीय लोगों की नौकरियों पर डाका डालने का काम किया जा रहा है। जो इस प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। इस मौके पर उजपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविंद सिंह विष्ट, शहर अध्यक्ष प्रताप सिंह, बलबीर नेगी आदि मौजूद रहे।

डैम टाप पर आवाजाही तक नहीं करा पा रहे सत्ताधारी
भाजपा के जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मंत्री धनाई ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की दो साल पुरानी घोषणा के अनुरूप टिहरी डैम टाप से चौबीसों घंटे की आवाजाही तक नहीं करा पा रहे हैं। जबकि इस जनहित के कार्य में एक पैसा भी खर्च नहीं होना है। ऐसे में उन योजनाओं पर क्या अमल करवा पायेंगे। जिन पर करोड़ों की धनराशि खर्च होनी है। मात्र योजनाओं को लेकर हो हल्ला मात्र किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊखीमठ में नहीं हो पाई अलाव की व्यवस्था शुरू
Next: पैराग्लाइडरों के लिए एसआईवी प्रशिक्षण कोटी झील में

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.