Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऊखीमठ में नहीं हो पाई अलाव की व्यवस्था शुरू
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में नहीं हो पाई अलाव की व्यवस्था शुरू

RNS INDIA NEWS 23/12/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  एक ओर जहां लगातार ठंड बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर नगर में अभी तक अलाव की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। कड़ाके की ठंड में स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों का कार्यकाल पूरा होने के बाद नगर में लगातार अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं। पिछले पांच सालों में प्रत्येक वर्ष अलाव की व्यवस्था होती थी, लेकिन इस वर्ष नहीं ही पाई है। बाबा केदारनाथ के शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक स्थल चोपता जाने वाले पर्यटक ऊखीमठ पहुँचते हैं लेकिन सुबह सांय हो रही ठंड से श्रद्धालु और पर्यटकों को परेशानियां हो रही हैं। ठंड के अधिक होने के कारण कई लोगों के प्रात: कालीन टहलने के समय पर असर पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गां और बच्चों को हो रही है। हालात हैं कि शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है और तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। गांधीनगर वार्ड की निवर्तमान सभासद पूजा देवी ने बताया कि नगर में भी विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाया जाता था लेकिन इस वर्ष अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अलावा की सुचारू व्यवस्था करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवी प्रसाद एजुकेशन मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने
Next: मूल निवासियों को मिले उनका हक: धनाई

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.