Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पैराग्लाइडरों के लिए एसआईवी प्रशिक्षण कोटी झील में
  • टिहरी

पैराग्लाइडरों के लिए एसआईवी प्रशिक्षण कोटी झील में

RNS INDIA NEWS 23/12/2023
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। देश के विभिन्न राज्यों के 20 युवा पैराग्लाईडरों को तैयार करने के लिए टिहरी के कोटी कालोनी में पर्यटन विभाग के तत्वाधान में इन दिनों एसआईवी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसआईवी प्रशिक्षण का विभिन्न राज्यों से आये युवा तन्मयता से आनंद ले रहे हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि हाल ही में टिहरी में कराये गये अंर्तराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल 2023 का आयोजन करवाया गया था। जिसमें यह बात पुख्ता हुई है कि प्रतापनगर को टेक आफ प्वाईंट और कोटी कालोनी को लैडिंग प्वाईंट बनाने से यह स्थल पैराग्लाईडिंग के लिए देश का सर्वदा उपयुक्त स्थल माना गया है। इस फेस्टिवल से टिहरी झील को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर बड़ी पहचान भी मिली है। पैराग्लाईडिंग के अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक फेरदी टॉय यहां पवर पैराग्लाईडरों को पैराग्लाईडिंग का एसआईवी प्रशिक्षण मंत्रा के माध्यम से दे रहे हैं। पैराग्लाईडिंग मंत्रा के सीईओ एवं उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् देहरादून के वायुक्रीड़ा विशेषज्ञ तानाजी टाकवे ने बताया कि टिहरी बांध की झील पैराग्लाइडिंग के समस्त प्रकार के प्रशिक्षण कराए जाने को देश में सबसे उपयुक्त है। टिहरी बांध की झील को पैराग्लाईडिंग के क्षेत्र में अंर्तराष्ट्रीय पहचान दिलाने को निरंतर प्रयास जारी हैं। जिस देखते हुए वर्तमान में देश के विभिन्न राज्यों के 20 पैराग्लाइडर अन्तर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ फेरदी टॉय जो कि टर्की के रहने वाले हैं, के निर्देशन में प्रशिक्षण टिहरी झील में ले रहे हैं। पैराग्लाईडिंग मंत्रा के सीईओ तानाजी टाकवे की देख-रेख में एसआईवी का निशुल्क प्रशिक्षण तत्परता से दिया जा रहा है। आगामी 24 दिसंबर तक यह प्रशिक्षण निरंतर चलेगा। टिहरी झील के निकट टेक आफ व लैडिंग प्वाईंट डेवलप करने के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मूल निवासियों को मिले उनका हक: धनाई
Next: लोहाघाट के युवक से 1.69 लाख रुपये की साइबर ठगी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.