Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मूल निवास 1950 की मांग पर उक्रांद का नए साल से आंदोलन
  • उत्तराखंड

मूल निवास 1950 की मांग पर उक्रांद का नए साल से आंदोलन

RNS INDIA NEWS 27/12/2023
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल मूल निवास 1950 की मांग को लेकर प्रदेश भर में नए सिरे से आंदोलन खड़ा करने जा रहा है। एक जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा। सीएम को पत्र भेज कर मूल निवास 1950 और भू कानून लागू किए जाने की मांग की जाएगी। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि मूल निवास को लेकर कटऑफ 1950 तय किए जाने को सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इस कट ऑफ से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि मूल निवास 1950 की कटआफ को लेकर कांग्रेस का रुख साफ नहीं है। नेता गोलमोल जवाब दे रहे हैं। कांग्रेस समेत भाजपा दोनों का एक जैसा ही रुख है। कहा कि राज्य में सशक्त भू कानून को लेकर भी दबाव बनाया जाएगा। राज्य की जमीनों को बचाने को अब भू कानून बहुत जरूरी है। कहा कि इन्हीं अभियानों के साथ सांगठनिक गतिविधियों को भी तेज किया जाएगा। लोकसभावार सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। एक जनवरी से पहले चरण में तीन महीने अभियान चलेगा। हर लोकसभा में एक एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने राज्य में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताई। कहा कि आम लोगों को जंगली जानवरों के हमलों से निजात दिलाने को कार्रवाई की जाए। ताकि लोग पहाड़ों पर सुरक्षित रह सकें। अपनी खेती बाड़ी कर सकें। जंगली जानवरों के कारण जहां जान माल का नुकसान हो रहा है। वहीं खेती भी बर्बाद हो रही है। इस अवसर पर सुनील ध्यानी, सुनील कोटनाला, प्रमिला रावत, प्रताप कुंवर, अनिल थपलियाल, बिजेंद्र रावत, प्रमोद काला उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 जनवरी को होगा कुमाऊं विवि का 18वां दीक्षांत समारोह
Next: युवती से 53 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.