Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मानसून सीजन में लापरवाह अफसरों पर करें सख्त कार्रवाई: धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मानसून सीजन में लापरवाह अफसरों पर करें सख्त कार्रवाई: धामी

RNS INDIA NEWS 20/07/2022
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि मानसून सीजन में ड्यूटी के प्रति लापरवाही को लेकर किसी तरह का बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने मुख्य सचिव डा. एसएस संधु को लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार दोपहर सीएम धामी अचानक सचिवालय स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। कहा कि भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर लगातार अलर्ट पर रहने की जरूरत है। उन्होंने आपदा की आशंका को लेकर की गई तैयारियों का नियमित रूप से मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। मानसून सीजन में किसी भी अधिकारी का मोबाइल स्विच ऑफ न हो। इसमें कोई बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने मौके पर मुख्य सचिव डा. संधु को निर्देशित किया है कि ऐसे अफसरों पर एक्शन लिया जाए। धामी ने कहा कि मानसून सीजन में जिलाधिकारी अपनी स्थिति के अनुसार ही स्कूलों की छुट्टियों पर निर्णय लें। धामी ने जिलाधिकारियों को खाद्यान्न, दवाइयां, ईंधन आदि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को एक बार फिर से चेक करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में संचार नेटवर्क की समस्या न आए इसके लिए मोबाइल आपरेटरों से भी नियमित तौर पर समन्वय रखा जाए। सीएम ने ऐसा सिस्टम भी बनाने को कहा जिससे राज्य मुख्यालय से प्रसारित सूचना गांव- गांव तक तत्काल पहुंच सकें। इस दौरान आपदा सचिव डा. रंजीत सिन्हा भी मौजूद रहे।

प्रभावित के रहने की व्यवस्था पुख्ता हो: सीएम ने अफसरों को आपदा की स्थिति के बाद प्रभावितों के रहने के लिए समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जो भवन चिन्हित किए गए हैं उनमें सुरक्षा के मानकों का परीक्षण भी कर लिया जाए। इसके लिए नए व युवा अफसरों की ड्यूटी लगाने का सुझाव दिया। जिलाधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से बंद होने वाले रास्तों को तत्काल खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोए, फूल मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत
Next: हेमकुंड यात्रा मार्ग पर भारी बारिश ने मचाई तबाही

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.