Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मानसून में अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
  • उत्तरकाशी

मानसून में अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 27/06/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गुरुवार को मानसून के दृष्टिगत सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। कहा कि सड़कों पर भूस्खलन की संभावना वाले स्थानों में मशीनरी एवं अन्य संसाधनों को तैनात रखें। साथ ही मानसून अवधि के लिए जिला मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों की तैनाती करने के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी 30 सितंबर तक के लिए पाबंदी लगाई है।

डीएम ने कहा कि अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को इस दौरान अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। प्रतिस्थानी की व्यवस्था पर ही अवकाश स्वीकृत होगा। मानसून के दृष्टिगत जिले में की गई तैयारियों की पड़ताल की। जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि आपदा की दृष्टि से जिला अत्यंत संवेदनशील होने के कारण किसी भी प्रकार की घटना या स्थिति से निपटने और जनपदवासियों के साथ ही चारधाम यात्रियों की सुरक्षा व सहायता के लिए पुख्ता तैयारी और उच्च स्तर का रिस्पांस लेवल बनाए रखा जाना जरूरी है। इसके लिए संबंधित विभागों और कार्मिकों को निरंतर तैयार व सतर्क रहने के निर्देश दिए। नियंत्रण कक्ष के स्तर से मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी जारी करने का भी प्रबंध किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचायत प्रतिनिधियों को दिया बीएसआई का प्रशिक्षण
Next: पर्यवेक्षक ने बताए आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.