Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मोहन खेड़ा जीते और स्मार्ट मीटर लगें तो राजनीति छोड़ दूंगाः बेहड़
  • ऊधम सिंह नगर

मोहन खेड़ा जीते और स्मार्ट मीटर लगें तो राजनीति छोड़ दूंगाः बेहड़

RNS INDIA NEWS 15/01/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा के समक्ष वार्ड नं. एक फुलसुंगा में उपेन्द्र गिरी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली। बेहड़ और खेड़ा ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया। इस दौरान बेहड़ ने चुनावी सभा में अपील करते हुए कहा कि मोहन खेड़ा अगर मेयर बने तो किसी भी सूरत में बिजली के स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। कहा कि मोहन खेड़ा के मेयर बनने पर रुद्रपुर में स्मार्ट मीटर लगे तो राजनीति छोड़ देंगे। विधायक बेहड़ ने चुनावी सभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रुद्रपुर को ही नहीं, पूरे प्रदेश को विकास में पीछे धकेल दिया है। विकास के नाम पर सिर्फ कोरी घोषणाएं की जाती हैं। धरातल पर विकास कहीं नजर नहीं आता है। भाजपा ने विकास किया होता तो निकाय चुनावों को एक साल से टालते नहीं। बेहड़ ने कहा कि रुद्रपुर में निकाय चुनाव के बाद स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी हो चुकी है। कई गोदामों में करोड़ों के स्मार्ट मीटर पहुंचा दिए गए हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मोहन खेड़ा को चुनाव जिताओ, वार्ड से कांग्रेस का पार्षद बनाओ उसके बाद यदि स्मार्ट मीटर लगे तो राजनीति छोड़ दूंगा। इसके लिए अगर जेल भी जाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। वहीं कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि जनविरोधी भाजपा का पतन अब निश्चित है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। कांग्रेस की जीत के साथ रुद्रपुर में विकास के द्वार खुलेंगे। उन्होंने आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव
Next: 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी और शुभंकर मौली का किया स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.