Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी और शुभंकर मौली का किया स्वागत
  • टिहरी

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी और शुभंकर मौली का किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 15/01/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  बुधवार को मशाल तेजस्विनी और शुभंकर मौली के जनपद मुख्यालय नई टिहरी पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहित होकर शुभंकर मौली के साथ सेल्फियां भी ली। इस मौके पर डाइजर से हनुमान चौक तक बालक व बालिका वर्ग में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल के प्रचार के लिए डाइजर से बोराड़ी स्टेडियम तक प्रभात फेरी एवं मतदाता जन जागरुकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर निर्वाचन विभाग के तत्वाधान में सभी निर्वाचनों के साथ ही आगामी नगर निकाय चुनाव में अपने मतदान का उपयोग करने की शपथ सभी उपस्थितों को दिलाई गई तथा स्वीप सम्बन्धी गतिविधियां आयोजित की गई। खेल विभाग एवं सूचना विभाग के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक व बालिका को टीशर्ट देकर पुरस्कृत किया गया। इनमें बालक वर्ग में प्रथम विशाल सिंह, द्वितीय महेश एवं तृतीय स्थान ऋषभ लाल ने तथा बालिका वर्ग में प्रथम आईशा गैरोला, द्वितीय सिमरन रावत एवं तृतीय स्थान शालनी ने प्राप्त किया। जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि नेशनल गेम्स 2025 की मशाल तेजस्विनी और शुभंकर मौली के बीती 14 जनवरी की सांय जनपद रुद्रप्रयाग से विकासखण्ड भिलंगना चिरबिटिया टिहरी पहुंचने पर सभी उपस्थित खेल प्रेमियों, अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा भव्य जुलूस निकाला गया। कहा कि यह हर्ष और गौरव का विषय है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत जनपद टिहरी में भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जो जनपद में खेलों को बढ़ावा देने में कारगर साबित होंगी। जनपद में रोइंग, कैनोइंग एंड कयाकिंग, बीच हैंडबॉल, बीच वॉलीबॉल, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं के तहत छः सौ से अधिक खिलाड़ी यहां पहुंचेंगे। खेल विभाग एवं जिला प्रशासन खेलों को लेकर पूरी तैयारी में जुटा है। इस मौके पर डीईओ पीआरडी पंकज तिवारी, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, डीटीडीओ एसएस राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोहन खेड़ा जीते और स्मार्ट मीटर लगें तो राजनीति छोड़ दूंगाः बेहड़
Next: पौड़ी में मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.