Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मोदी ने महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल जाकर दी श्रद्धांजलि
  • राष्ट्रीय

मोदी ने महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल जाकर दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 09/06/2024
rns featured image new

शहीद जवानों को भी किया नमन

नई दिल्ली (आरएनएस)। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को नमन भी किया।
पीएम आज सुबह सबसे पहले महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल सदैव अटल पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने भारत माता की जय, मोदी-मोदी और मोदी जी को – जय श्रीराम जैसे नारों से उनका अभिवादन किया। लोग अटल बिहारी वाजपेयी – अमर रहे के नारे लगाते भी सुनाई दिए।
इसके बाद नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद जवानों को नमन भी किया। नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचने पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने उनका स्वागत किया। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
पीएम मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शाम को 7:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। उनके साथ भाजपा के कई नेता और सहयोगी दलों के कई सांसद भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
भारत की पड़ोसी पहले नीति और सागर दृष्टिकोण को सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप समारोह के लिए पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने शपथ ग्रहण से पहले नरेन्द्र मोदी पर साधा निशाना
Next: आतिशी ने जल संकट पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल के साथ आपात बैठक का समय मांगा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.