Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 22,300 रूपए की ठगी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को कानपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अभियुक्त के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में ऑनलाईन ठगों,जालसाजों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाई निरंतर जारी है। महज एक सप्ताह के अन्दर पुलिस ने ठगी के एक अन्य मामले को उजागर किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत जनवरी माह में डुण्डा निवासी शिवानन्द भट्ट पुत्र गीताराम भट्ट ने थाना कोतवाली को एक तहरीर दी। जिसमें शिवानंद ने बताया कि संजीवन नाम के एक अज्ञात व्यक्ति ने फोनकॉल कर जिओ टॉवर लगाने के नाम पर उनके साथ जालसाजी कर 22,300 रु की ठगी की है। जिसके आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा पंजीकृत किया और मामले से सम्बन्धित धनराशि को उसी समय फ्रीज करवा दिया। वहीं मामले के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल देखरेख में एसआई संजय शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की। टीम द्वारा मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स व अन्य जानकारियां जुटाकर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त कृपाशंकर पुत्र मनोहर निवासी उम्र 46 वर्ष को त्रिवेणी गंज विल्हौर कानपुर , उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया । पुछताछ मे अभियुक्त ने चित्रकुट निवासी रमेश यादव के साथ टॉवर के नाम पर धोखाधडी कर मोटी रकम एंठने की बात भी बताई है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई संजय शर्मा, ज्ञानचन्द्र, माजिद खान आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शामली के युवकों का शव बिजनौर में मिला
Next: अस्पताल प्रशासन ने लागू किया ड्रेस कोड

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.