Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोबाइल लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

मोबाइल लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/03/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  बुधवार को हुए मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में पिछले साल भी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली राजेश साह ने बताया कि शुक्रवार को शिवम अहिरवार पुत्र भज्जू अहिरवार निवासी ग्राम रांव, घोंघू खिरिया जिला दतिया मध्यप्रदेश ने शिकायत की थी। बताया कि 11 मार्च बुधवार को वह अपने ट्रेनिंग सेंटर से वापस आ रहा था। हरबर्टपुर चौक पर वह अपने फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल व्यक्ति उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गया। बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का अवलोकन किया और संदिग्ध के संबंध में जानकारियां एकत्रित की। इसके बाद मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। टीम ने लगातार प्रयासों के बाद चेकिंग के दौरान कैनाल रोड विकासनगर से घटना से संबंधित आरिफ पुत्र नाजिम हसन निवासी आसनपुर हरबर्टपुर को लूटे मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए वह चोरी, लूट की घटना करता है। बताया कि आरोपी के खिलाफ पिछले साल भी विकासनगर कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली में जमकर हुड़दंग मचाया, एक दर्जन से ज्यादा शिकायतें पहुंची कोतवाली
Next: होली मनाने आए युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.