Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
  • हरिद्वार

मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  हफ्तेभर पूर्व गोवर्धनपुर में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का खानपुर पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी करने वाले गोवर्धनपुर के ही दो युवकों को गिरफ्तार उनके कब्जे से चोरी किया गया काफी सामान भी बरामद कर लिया है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि खानपुर थाने के गोवर्धनपुर में दीपक मित्तल की मोबाइल रिपेयर व एसेसरीज की दुकान है। इसी 19 जनवरी की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और भीतर रखा लैपटॉप तथा मोबाइल से संबंधित काफी सारी कीमती एसेसरीज उठाकर ले गए। सुबह दीपक की सूचना पर खानपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके खुलासे के लिए एसओ संजीव थपलियाल के साथ एसआई नवीन चौहान, विकास रावत व सिपाही अजीत तोमर, अनिल कुमार व धर्मवीर की टीम बनाई गई थी। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे कई कैमरों के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चोरी करने वाले युवक फरमान पुत्र शराफत और हिमांशु पुत्र श्याम सिंह निवासीगण गोवर्धनपुर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दुकान से चोरी किया लैपटाप, छह मोबाइल फोन, इयर फोन, स्पीकर, प्रिंटर सहित काफी सामान भी बरामद कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। एसओ थपलियाल ने बताया कि कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। आदेश पर पुलिस की टीम उन्हें जेल ले गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्सर में हुए हादसे में पुरकाजी के युवक की मौत
Next: कार सवार से 4.83 लाख रुपये बरामद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.