Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मिजोरम में पुल ढहने से मचा हाहाकार, रेलवे ने बताया इस वजह से हुआ बड़ा हादसा
  • राष्ट्रीय

मिजोरम में पुल ढहने से मचा हाहाकार, रेलवे ने बताया इस वजह से हुआ बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 23/08/2023
rns featured image new

आईजोल (आरएनएस)। मिजोरम के आईजोल में बुधवार को एक बड़ी घटना हो गई। यहां एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा साइरांग इलाके के पास हुआ। वहीं, इस घटना पर रेलवे ने अपना बयान दिया है जिसमें बताया है कि इतने बड़े हादसे के पीछे क्या कारण है।

इस कारण हुआ हादसा
रेलवे ने बताया कि इतना बड़ा हादसा पुल निर्माण के दौरान एक गर्डर मशीन के गिरने से हुआ। यह मशीन एक विशेष प्रयोजन वाली मोबाइल गैन्ट्री क्रेन है जिसका उपयोग पुल निर्माण में किया जाता है। साथ ही इस मशीन का उपयोग पुल खंडों और गर्डरों को उठाने और सपोर्ट करने के लिए किया जाता है।

रेलवे ने किया बड़ा दावा
रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि जो गैन्ट्री गिरी है, उसे एसटीयूपी कंसल्टेंट ने डिजाइन किया था और इसकी आईआईटी गुवाहाटी ने इसकी जांच की थी। प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। इस मामले पर रेलवे के प्रवक्ता ने दावा किया कि पुल का जो हिस्सा पहले ही बनाया जा चुका है वह अभी भी बरकरार है। पुल नहीं गिरा है, यह एक गैन्ट्री थी जो निर्माणाधीन पुल पर लॉन्चिंग के दौरान गिर गई।
यह पुल भैरवी-सैरांग नई रेलवे लाइन परियोजना का हिस्सा है इसके तहत 130 पुलों का निर्माण किया जाना है। बैराबी सैरांग लाइन भारतीय रेलवे के पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत बैराबी से सैरांग तक 51 किमी लंबी है। रेल लाइन में 130 पुल, 23 सुरंगें और चार स्टेशन- हॉर्टोकी, कावनपुई, मुआलखांग और सैरांग शामिल हैं।

पीएम मोदी ने दुर्घटना पर दुख जताया
इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने दुर्घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये मुआवजे का एलान किया। वहीं, घायलों के लिए 50 हजार रुपये की मदद की घोषणा की गई।

सीएम जोरामथांगा ने जताया दुख
मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया और जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए आगे आने वाले लोगों का शुक्रिया जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मुकदमा
Next: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम धामी ने दी प्रधानमंत्री मोदी, इसरो की टीम, वैज्ञानिकों व देश-प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.