Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मिल बंद होने के एक माह बाद नहीं हुआ गन्ना मूल्य का भुगतान
  • ऊधम सिंह नगर

मिल बंद होने के एक माह बाद नहीं हुआ गन्ना मूल्य का भुगतान

RNS INDIA NEWS 04/04/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। बाजपुर चीनी मिल बंद होने के एक माह बाद भी किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो सका है। किसानों को अभी तक 17 जनवरी तक सप्लाई किए गए गन्ना मूल्य का ही भुगतान हो सका है। इस मद में बकाया करीब 50 करोड़ के भुगतान के लिए मिल प्रशासन को सरकार की मदद की दरकार है। किसानों ने 15 अप्रैल से पूर्व गन्ना मूल्य का भुगतान करने की मांग की है।बाजपुर समेत राज्य की सभी आठ चीनी मिलों का पेराई सत्र मार्च माह के प्रथम सप्ताह में समाप्त हो चुका है। बाजपुर चीनी मिल का पेराई सत्र छह मार्च को खत्म हुआ। बाजपुर चीनी मिल में 24.97 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की। मिल ने किसानों को 17 जनवरी तक का करीब 40 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। इसके बाद मिल की ऋण सीमा समाप्त हो गई। मिल के सीसीओ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि किसानों के गन्ना मूल्य का करीब 50 करोड़ रुपये बकाया है। इसके लिए शासन को डिमांड भेज दी गई है। किसान नेता समरपाल सिंह चीमा ने 15 अप्रैल तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि काशीपुर में बंद पड़ी चीनी मिल पर भी किसानों का सत्र 2011-12 का करीब 28 करोड़ रुपया बकाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजमार्ग निर्माण को अधिगृहीत भूमि धोखाधड़ी कर बेची
Next: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पांच ‘न्याय’ और 25 गारंटी, कुछ ऐसा होगा घोषणा पत्र का प्रारूप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.