Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महान धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की हालत स्थिर, कोरोना से उबरे
  • खेल
  • राष्ट्रीय

महान धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की हालत स्थिर, कोरोना से उबरे

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

चंडीगढ़। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने के बाद उबरने की प्रक्रिया में हैं जिससे उनके गोल्फर बेटे जीव मिल्खा सिंह को जल्द ही उनके अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी (भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की अगुआई कर चुकीं) का मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा है और अस्पताल से मिले ताजा अपडेट के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उनके लक्षण भी धीरे धीरे कम हो रहे हैं। अस्पताल ने पहले कहा था कि उनका कोविड निमोनिया का उपचार हो रहा था। दोनों की हालत पर ताजा अपडेट में अस्पताल ने कहा कि दोनों की हालत स्थिर है। अस्पताल ने अपने बुलेटिन में कहा, ”मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की हालत स्थिर है और उनके लक्षण भी कम हो रहे हैं। मिल्खा सिंह की भूख में भी सुधार हुआ है। ” मिल्खा सिंह (91 वर्ष) को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि उनकी 82 वर्षीय पत्नी को बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था। जीव ने कहा कि उनके माता-पिता की हालत स्थिर है और उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन मोना सिंह दो दिन पहले यहां पहुंची है जो अमेरिका में डॉक्टर हैं। जीव ने कहा, ”पिछले कुछ दिन काफी मुश्किल रहे। मेरे माता-पिता को कृत्रिम आक्सीजन दी जा रही है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। ” निर्मल कौर पहले नेगेटिव आयी थीं जब मिल्खा सिंह के परिवार के अन्य सदस्यों की वायरस के लिये जांच हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनसीपीसीआर ने प्रदेशों से कोविड-19 के कारण माता-पिता या दोनों में से किसी एक को खो देने वाले बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा
Next: जून में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.