Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मिलावट की आशंका में देसी घी और तेल के सैंपल लिए
  • देहरादून

मिलावट की आशंका में देसी घी और तेल के सैंपल लिए

RNS INDIA NEWS 05/07/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। विभागीय टीम ने मंगलवार को विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता आदि की जांच की। संदेह होने पर देसी घी और खाद्य तेल के सैंपल जांच के लिए लिए गए। 14 जुलाई से श्रावण मास की कांवड़ यात्रा का आगाज होगा। इस दौरान यात्रा मार्ग पर जगह-जगह खानपान की कई अस्थायी दुकानें लगती हैं। इसके मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को विभागीय टीम ने देहरादून रोड, हरिद्वार रोड पर चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्रवाई की। खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के साथ पैकिंग वाले सामान की उत्पादन और उसके उपयोग की अंतिम तारीख को देखा। इस दौरान संचालकों को साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में जांच की। देहरादून रोड पर विशाल मेगा मार्ट से देसी घी और खाद्य तेल के सैंपल लिए हैं। सैंपल को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है भारत: मदन कौशिक
Next: टीएचडीसी ग्रामीणों को दे रहा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं: त्रिपाठी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.