Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मिड डे मील में गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए
  • अल्मोड़ा

मिड डे मील में गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए

RNS INDIA NEWS 28/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने शनिवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा की। समीक्षा में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से जनपद की स्कूली शिक्षा के बारे में विभिन्न जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए मिड डे मील में खाने की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने समय समय पर इस संबंध में चेकिंग करने के भी निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी स्कूलों में शौचालयों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो। उन्होंने कहा कि जो शौचालय क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए। जो स्कूली भवन भारी वर्षा या अन्य किसी आपदा से क्षतिग्रस्त हुए हैं उनका भी डाटा तैयार करें एवं उनकी सूचना जल्द से जल्द जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में पंजीकृत दिव्यांग छात्र छात्राओं की सूची तैयार करें एवं यह सुनिश्चित करें कि सभी बच्चे स्कूल जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन छात्र छात्राओं को सरकार की तरफ से ड्रेस, जूते एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, वें बच्चे स्कूल में उन्हें पहनकर आएं, ऐसी व्यवस्था बनाई जाए। कहा कि स्कूलों के किचन गार्डन में भी सब्जियों की पैदावार के लिए विशेष प्रयास करें। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो शिक्षक सेवानिवृत होते हैं उन्हें जल्द से जल्द सभी भुगतान कर दिए जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिग्री कॉलेज में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी
Next: धोखाधड़ी के आरोप में वाहन पार्टनर पर केस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.