Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • डिग्री कॉलेज में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी
  • चम्पावत

डिग्री कॉलेज में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी

RNS INDIA NEWS 28/09/2024
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)।  टनकपुर डिग्री कॉलेज में शनिवार को दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बाहरी लोगों के चुनाव प्रचार में शामिल होने को लेकर दो पक्षों में विवाद उपजा। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को पत्र भेजकर कॉलेज महाविद्यालय परिसर में नियमित पुलिस बल की तैनाती करने की मांग की है। शनिवार को टनकपुर डिग्री कॉलेज के सभागार में एनएसयूआई की तरफ से छात्रसंघ चुनाव प्रचार को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर छात्र-छात्राओं से संपर्क कर रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंच कर बाहरी लोगों के कॉलेज में प्रवेश करने को लेकर आपत्ति जतानी शुरू की। दोनों पक्षों में देर तक चली गरमागरमी के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। हाथापाई में दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हो गए। मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची प्राचार्य डॉ़ अनुपमा तिवारी ने बमुश्किल माहौल शांत कराया। साथ ही बाहरी लोगों का कॉलेज में प्रवेश निषेध किए जाने की भी बात कही। बाद में उन्होंने पुलिस को पत्र लिखकर छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने तक कॉलेज नियमित पुलिस फोर्स की तैनात करने की मांग की। चुनाव प्रभारी पंकज उप्रेती ने कहा कि कॉलेज में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Next: मिड डे मील में गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.