Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना की लड़ाई में माइक्रो कंटेनमेंट जोन की होगी प्रभावी निगरानी, कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ये दिए निर्देश
  • देहरादून

कोरोना की लड़ाई में माइक्रो कंटेनमेंट जोन की होगी प्रभावी निगरानी, कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ये दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विधायकों और अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने संक्रमण रोकने के उपायों के साथ ही ऑक्सीजन और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कमी को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कड़े कदम उठाने के भी निर्देश दिए। बीजापुर गेस्ट हाउस में शुक्रवार को हुई बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वैश्विक आपदा के कठिन दौर में जनप्रतिनिधि और अफसर क्षमता के अनुसार कार्य कर रहे हैं। फिर भी कई स्तर पर और तैयारी की जरूरत है। उन्होंने माइक्रो कंटेनमेंट जोन की प्रभावी निगरानी करने और होम आइसोलेशन किट के नहीं मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को शहर के सैनेटाइजेशन को वृहद स्तर पर करने के लिए कहा गया। बैठक में क्लेमनटाउन कैंट बोर्ड को 10 कंसन्ट्रेटर देने के साथ ही मेहूंवाला, प्रेमनगर, मसूरी और कोरोनेशन अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट जल्द से जल्द स्थापित करने के बारे में भी चर्चा हुई। मंत्री ने शहर के सभी गैस वैल्डिंग वालों से सिलेंडर वापस लेने के भी निर्देश दिए।
डीएम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 3500 ऑक्सीजन बेड और 600 आईसीयू हैं। चार हजार ऑक्सीजन सिलेंडर भी रोटेशन के आधार पर अस्पतालों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्रवासियों, औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों और मजदूरों को उनके स्थान पर ही रोकने और रोजगार दिलाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में विधायक हरबंश कपूर, खजानदास, विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीएम, नगर आयुक्त और कैंट बोर्ड सीईओ के साथ ही स्वास्थ्य निदेशक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम: कोरोना की वजह से यात्रा टलने से तीर्थ पुरोहित हुए खफा, यह बताई वजह
Next: कोरोना वैक्सीन, ऑक्सीजन के नाम पर ठग भेज रहे हैं फर्जी लिंक, सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.