Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। ऊखीमठ ब्लॉक सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम। कार्यक्रम में क्षेत्र की सड़क, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी 82 समस्याएं उठाई गई। जिनमें से 70 से अधिक समस्याओं का निस्तरण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं जनसुनवाई में जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवान ने परकंडी क्षेत्र में पर्यटन विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई। ग्राम प्रधान कालीमठ प्रदीप सिंह राणा ने नारायणकोटी, रिडकोट और कालीमठ क्षेत्र को जोड़ने के लिए कालीमाता धाम तक वैकल्पिक मोटर मार्ग निर्माण की मांग की। ग्राम प्रधान रांसी सोनिया देवी ने ऊखीमठ-अकतोलीधार मोटर मार्ग के डामरीकरण का मुद्दा उठाया। गहड़ के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने गैड बस्ती मोटर मार्ग निर्माण में हो रही देरी का मामला रखा। वहीं ग्राम प्रधान ल्वारा आशा देवी ने बताया कि अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त ल्वारा-अखोड़ी मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण अब तक नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Next: केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.