Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मेट्रोपॉलिस में गैस रिसाव की जांच कराई जाए
  • ऊधम सिंह नगर

मेट्रोपॉलिस में गैस रिसाव की जांच कराई जाए

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मेट्रोपोलिस के निवासियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को एक ज्ञापन सौंपकर सोसायटी में विगत दिनों गैस रिसाव की घटना की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेट्रोपॉलिस सिटी में एक माह से एमआरडब्ल्यूए द्वारा सीवर का कार्य कराया जा रहा है। 7 जून को दोपहर लगभग 1 बजे जेसीबी से खुदाई के दौरान 4 इंच की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे गैस रिसाव शुरू हो गया। इसके बाद सोसायटी में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आरोप है कि यह कार्य एक अनुभवहीन व्यक्ति को सौंपा गया था, जिससे यह चूक हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद उन्होंने एमआरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और फेसीलिटी ऑफिस को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। करीब डेढ़ घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा। इससे बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया। बाद में लोगों ने प्रशासन और स्थानीय विधायक शिव अरोरा को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड और गैस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रिसाव को रोका गया। मेट्रोपॉलिस सिटी निवासियों ने जिलाधिकारी से एमआरडब्ल्यूए की कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी एमआरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की होगी। इस दौरान अतुल जोशी, रोहित सिंह, मनमोहन राय, बीएस बोरा, सुमेश राय, डॉ. किशोर चंदोला आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएच चौड़ीकरण का काम कर रही कंपनी का अनुबंध निलंबित
Next: दुष्कर्म और 31 लाख की ठगी करने का कथित बाबा गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.