Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर 4.20 लाख रुपये ठगे
  • देहरादून

मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर 4.20 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 04/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.20 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने पीड़ित के एक दोस्त की फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर बात की थी। झांसे में आकर उसने दो युवकों की नौकरी लगवाने के नाम पर यह रकम आरोपी के खाते में जमा कर दी। जब उससे रुपये वापस मांगे तो पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। कैंट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि ठगी को लेकर पवन कुमार गुरुंग ने तहरीर दी। पवन कुमार जहाज पर काम करते हैं। वह प्लेसमेंट एजेंसी भी चलाते हैं। पवन की मुलाकात चार साल पहले सचिन नाम के मर्चेंट नेवी के कर्मचारी से जहाज पर हुई थी। एक दिन सचिन ने फेसबुक मैसेंजर से मैसेज भेजकर व्हाट्सएप नंबर मांगा। पवन ने अपना नंबर दे दिया। कुछ दिन बाद एक नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इस नंबर की डीपी पर सचिन का फोटो लगा था। यह सोचकर कि नंबर सचिन का है वह उससे बात करते रहे। एक दिन उसने दो युवकों की मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने की बात कही। उसकी बातों में विश्वास कर पवन कुमार ने दो युवकों को तैयार कर लिया। इसके लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि भी मंगवाए। नौकरी के लिए कुल सात लाख रुपये में बात हुई। दोनों के मेडिकल प्रमाणपत्र भी व्हाट्सएप पर भेज दिए गए। कुछ दिन बाद इस नंबर से पवन कुमार को दोनों युवकों के कॉल लेटर भी भेज दिए गए। इसकी एवज में कुल 4.20 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा दिए गए। तय स्थान पर नौकरी को गए तो लैटर फर्जी निकले। जब नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने अपने दोस्त सचिन से संपर्क किया। सचिन से पता चला कि वह नंबर तो उसका है ही नहीं। पवन कुमार ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। एसएचओ ने बताया कि साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स ऋषिकेश में भर्तियों पर कांग्रेस ने फिर उठाए सवाल
Next: दून अस्पताल में युवती की मौत पर हंगामा, शिफ्ट करने पड़े मरीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.