Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल में युवती की मौत पर हंगामा, शिफ्ट करने पड़े मरीज
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती की मौत पर हंगामा, शिफ्ट करने पड़े मरीज

RNS INDIA NEWS 04/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून अस्पताल में इलाज के दौरान बुखार से पीड़ित युवती की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनकी दून अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ से तीखी नोक-झोंक भी हुई। हालात संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। मामले में एक डॉक्टर के साथ ही तीन नर्सिंग स्टॉफ को इमरजेंसी की ड्यूटी से हटाने के साथ मामले की जांच बिठा दी गई है। साहिया के समाल्टा गांव की बुखार पीड़ित 18 वर्षीय निशा पुत्री गोपाल को मंगलवार रात साढ़े दस बजे लेहमन अस्पताल विकासनगर से रेफर कर दून अस्पताल लाए। परिजनों का कहना है कि वह पार्किंग से खुद चलकर अस्पताल की इमरजेंसी में आई थी। रात में निशा के बराबर में एक महिला भर्ती हुई, जिसने जहर खाया था। उनका आरोप है कि इस महिला के लिए लाए गए इंजेक्शन निशा को लगाने से उसकी हालात अचानक बिगड़ने लगा और कुछ देर में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बिना उनकी सहमति के इमरजेंसी वार्ड से डेड बॉडी मर्च्यूरी में शिफ्ट करा दी। बुधवार सुबह यहां बड़ी संख्या में निशा के परिजन पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बेरोजगार संगठन के बॉबी पंवार, भाजपा नेत्री बचना शर्मा, आशा देवी, ओम प्रकाश समेत अन्य से वार्ता के बाद अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर के अलावा ड्यूटी पर तैनात तीन नर्सिंग स्टॉफ को इमरजेंसी ड्यूटी से हटाने और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की सहमति देने पर आक्रोशित परिजन शांत हुए। हालांकि शाम को पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों की मौजूदगी से इंकार करने पर फिर विवाद हुआ।

अस्पताल प्रबंधन ने बनाई जांच कमेटी
दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने, अभद्रता करने और इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इसकी जांच के लिए कमेटी बना दी गई। जांच तक आरोपित डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ को ड्यूटी से हटा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर 4.20 लाख रुपये ठगे
Next: राशिफल 05 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.