Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मेलाधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक ने की महाकुंभ की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक
  • हरिद्वार

मेलाधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक ने की महाकुंभ की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
default featured image

कुम्भ मेला 596 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा आयोजित,

आठ किलोमीटर के दायरे में आठ पार्किंग स्थल बनाये गये

हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत और पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) के सभागार में महाकुंभ की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में एक बैठक की। बैठक में मेलाधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक को अधिकारियों ने बताया कि यह मेला 596 हेक्टेयर क्षेत्र में आयोजित होगा। यह दुनिया का सबसे बडा यातायात प्लान है। उन्होंने यह भी बताया कि हरिद्वार आने के कुल 27 मार्ग हैं, इनमें से चार प्रमुख मार्ग-दिल्ली-पुरकाली-हरिद्वार, सहारनपुर-भगवानपुर-हरिद्वार, नजीबाबाद मार्ग, देहरादून मार्ग हैं। बैठक में बताया गया कि आठ किलोमीटर के दायरे में आठ पार्किंग स्थल बनाये गये हैं। बैठक में पार्किंग से घाटों की दूरी, सहानपुर, देहरादून-ऋषिकेश, गाजियाबाद,मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि विभिन्न स्थानोंध्राज्यों से आने वाले व जाने वाले वाहनों की पार्किंग तथा डायवर्जन के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हुआ। बैठक में पैदल यातायात किन-किन रास्तों से होते हुये स्नान घाटों पर पहुंचेगा, आपातकालीन क्या-क्या प्लान रहेंगे, आखाड़ों का प्रवेश तथा वापसी कहां से होगी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई। मेलाधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों से जानकारी ली कि पिछले कुम्भ से अब तक गाडिय़ों की संख्या में कितनी बढ़ोत्तरी हुई, का संज्ञान लेते हुये पूरी व्यवस्थायें की जायें। बैठक में हरिद्वार शहर में 500 सटल बसें चलाने के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा की गयी तथा बसों के सुचारू संचालन के लिये इनमें जी0पी0एस0 सिस्टम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। मेलाधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक ने यातायात व्यवस्था के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुंभ को लेकर जारी एसओपी का पूर्ण रुप से पालन कराने का निर्देश अधिकारियों को दिये। इस अवसर अपर मेलाधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र, रामजी शरण शर्मा, एमडी परिवहन निगम रणवीर चैहान, जी0एम0, उत्तराखण्ड परिवहन निगम, दीपक जैन, सेक्टर मजिस्टेट अजय वीर, योगेश मेहरा, माया दत्त जोशी, प्रेमलाल, सी0ओ0 कुम्भ प्रकाश देवली, आरटीओ, प्रवर्तन संदीप सैनी, एआरटीओ, प्रवर्तन सुरेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीपीसीबी ने लगाया पतंजलि, कोक, पेप्सिको, बिसलेरी पर करोड़ों रुपये का जुर्माना
Next: छात्रवृत्ति की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग मुखर

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.