Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मेघालय में जेल तोड़ कर भागे चार कैदियों की पीट-पीटकर हत्या
  • राष्ट्रीय

मेघालय में जेल तोड़ कर भागे चार कैदियों की पीट-पीटकर हत्या

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
rns featured image new

शिलांग (आरएनएस)। मेघालय के पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले के थादमुथलोंग और शांगपुंग गांव की सीमा से लगे वन क्षेत्र में भीड़ ने जेल तोड़ भागे चार अपराधियों की रविवार को पीट-पीट कर हत्या कर दी। ये चारों मृतक उन छह कैदयों में शामिल थे जो शनिवार दोपहर चार जेल कर्मचारियों और एक सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल को काबू में करने के बाद जोवाई जिला जेल और सुधार गृह से भाग गए थे।
मॉब लिंचिंग की इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है।
भागने वालों में दो हत्या के आरोपी आई लव यू तलंग और रमेश डाखर शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले और पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले में पिछले महीने दो टैक्सी ड्राइवरों के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तक मृत लोगों की पहचान नहीं हो पाई है और उनके शवों की पहचान के लिए लालोंग सिविल अस्पताल ले जाया गया है। वेस्ट जयंतिया हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख बिक्रम डी. मारक ने ‘बताया, हम मृत लोगों के नाम तभी साझा कर सकते हैं जब शवों की पहचान हो जाए।

उन्होंने बताया कि फरार दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एक ग्रामीण ने कहा कि यह घटना रविवार दोपहर को उस समय हुई जब यह खबर फैली कि भागने वालों में से एक रमेश दखर इलाके की एक स्थानीय दुकान से खाना लेने आया हुआ है, जिसके बाद भीड़ उन लोगों की तलाश में निकल गई, जो वहां वन में मौजूद थे। भीड़ ने आखिरकार चारों को पीट-पीट कर मार डाला, बावजूद इसके कि मु_ी भर पुलिसकर्मियों ने भीड़ को पीट-पीटकर मारने से रोकने की कोशिश की।
तलंग और दखर के अलावा, चार अन्य, मार्संकी तारियांग (हत्या का दोषी) रिकामेनलंग लामारे, शिदोरकी दखर और लोदेस्टार तांग शनिवार दोपहर जोवाई जेल से फरार हो गए थे। हत्या के दोषी शाइनिंगस्टार पाला के 22 जून को फरार होने के बाद जोवाई जिला जेल में यह दूसरी जेलब्रेक की घटना है। तीन दिन बाद, उसे उसके रिश्तेदारों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया।
इस बीच पुलिस ने जेल में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में जोवाई जिला जेल और सुधार गृह के पांच जेल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिसके कारण छह कैदी भाग निकले। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि गिरफ्तार जेल स्टाफ  हेड वार्डर राजेश स्वेर, वार्डर पिंडपबोर बामोन और वार्डर चमिलन किनजिंग के अलावा दो अस्थायी वार्डर दामेलहुन सुन और एलेक्सियस इवरम ने भागने की साजिश रची। मारक ने कहा, हम शनिवार केजेलब्रेक ’की तह तक जाने के लिए सभी पांच जेल कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से कुछ इलाकों में बाढ़, तीन महिलाएं बही
Next: कांग्रेस के ट्वीट से मचा भारी बवाल, बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया आग लगाओ यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.