Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस के ट्वीट से मचा भारी बवाल, बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया आग लगाओ यात्रा
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस के ट्वीट से मचा भारी बवाल, बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया आग लगाओ यात्रा

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में आरएसएस की हाफ पैंट में आग लगी तस्वीर शेयर कर है। इस तस्वीर के जरिए कांग्रेस ने आरएसएस-भाजपा पर निशाना साधा है। इसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आग लगाओ यात्रा बता दिया।
दरअसल, कांग्रेस ने सोमवार सुबह एक तस्वीर पोस्ट की है इसमें लिखा है कि, ‘बीजेपी-आरएसएस की फैलाई हुई नफरत की जंजीरों से देश को आजाद करने।’ पोस्ट में आगे लिखा है, ‘एक-एक कदम अपने लक्ष्य की ओर।’ इस कोट के साथ कांग्रेस ने ‘खाकी हाफ पैंट’ की तस्वीर पोस्ट की है जिसे एक ओर से सुलगते हुए दिखाया गया है।
इस पूरे मामले में बीजेपी ने बहुत ही आक्रामक रुख दिखाए हैं और कांग्रेस को पोस्ट हटाने के लिए कहा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा एक प्रेसवार्ता में कहा कि, ‘कांग्रेस लोगों को उकसाना चाह रही है इसलिए यह ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा दरअसल आग लगाओ यात्रा है।’ इतना ही नहीं संबित ने इस यात्रा को ‘भारत तोड़ो यात्रा’ बताया है। बीजेपी ने कांग्रेस से पूछा है कि, ‘पार्टी क्या चाहती है कि लोग एक दूसरे को आग लगा दें? कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए।’ बीजेपी ने कहा है कि यह कांग्रेस का ‘आग जलाओ आंदोलन है।’
इस प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘ये टीशर्ट और अंडरवियर पर टिप्पणी बिलकुल बचकाना है। अगर मैं इसकी असलियल बता दूं तो आप हसेंगे।’ रमेश ने इस विषय में बात करने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी इसे मुद्दा बनाना चाहती है तो इसका मतलब साफ है कि वह घबराए हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेघालय में जेल तोड़ कर भागे चार कैदियों की पीट-पीटकर हत्या
Next: अल्मोड़ा: बाइक को डम्पर ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.