Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मेरठ के शातिर गैंग ने चलाई थी सिपाहियों पर गोली
  • हरिद्वार

मेरठ के शातिर गैंग ने चलाई थी सिपाहियों पर गोली

RNS INDIA NEWS 20/10/2022
rns featured image new

रुड़की। लक्सर कोतवाली की कस्बा चौकी के दो सिपाहियों को गोली मारकर घायल करने की घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने गैंग के आठ में से दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गैंग के सारे सदस्य मेरठ जिले के रहने वाले हैं। डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने लक्सर में प्रेसवार्ता कर बताया कि छह अक्तूबर को हथियारबंद बदमाशों ने लूट की मंशा से नगर के चीनी कारोबारी के घर में घुसने की कोशिश की थी। कारोबारी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया था। आठ अक्तूबर को भी बदमाशों के नगर में घूमने की सूचना मिली थी। तीसरी बार 16 अक्तूबर को बदमाश लूटपाट करने के इरादे से लक्सर आए थे। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने गोली चला दी थी। इसमें सिपाही राजेंद्र सिंह और पंचम प्रकाश घायल हुए थे। बताया कि बुधवार देर शाम लक्सर-रुड़की हाईवे की कुंआखेड़ा चेकपोस्ट पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बदमाश अलग-अलग बाइकों पर आते दिखे। रोकने की कोशिश करने पर उन्होंने गोली चला दी। लक्सर और दूसरी तरफ से मंगलौर पुलिस ने बदमाशों को सोलानी पुल के पास घेर लिया। फायरिंग में एक बदमाश शकील पुत्र सत्तार निवासी खिवाई थाना सरूरपुर (मेरठ) के पैर में गोली लगी, जबकि उसके सगे भाई नईम उर्फ मुंशी को पुलिस ने कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
Next: किराये पर कमरा लेने का झांसा देकर ठगे 94 हजार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.