Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अब ‘मेडिकल सोशल वेल्फेयर ऑफिसर’ कहलाएंगे मेडिकल कॉलेज के सामाजिक कार्यकर्ता
  • अल्मोड़ा

अब ‘मेडिकल सोशल वेल्फेयर ऑफिसर’ कहलाएंगे मेडिकल कॉलेज के सामाजिक कार्यकर्ता

RNS INDIA NEWS 30/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सृजित मेडिकल सोशल वर्कर संवर्ग के पदनाम में बदलाव किया गया है। अब इन्हें केंद्र सरकार और एम्स की तर्ज पर ‘मेडिकल सोशल वेल्फेयर ऑफिस’ के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा विभाग के सचिव आर. राजेश कुमार द्वारा शासनादेश जारी किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों और एनएमसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मरीजों की सामाजिक स्थिति का आकलन और सामाजिक कल्याण के कार्यों के लिए बनाए गए इस संवर्ग के दस पद सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा में भी सृजित हैं। अब तक इन पदों को ‘चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता’ के नाम से जाना जाता था, जबकि केंद्र और स्वायत्तशासी संस्थानों में यह पदनाम पहले ही संशोधित किया जा चुका था। पदनाम परिवर्तन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे पूरा किए जाने पर संवर्ग में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर संवर्ग के सदस्यों ने मिष्ठान्न वितरित कर उत्सव मनाया। चिकित्सा शिक्षा निदेशक अजय कुमार आर्य, प्राचार्य सी. पी. भैंसोडा, चिकित्सा अधीक्षक अमित कुमार सिंह, नोडल अधिकारी अनिल पांडे, अशोक कुमार और महेंद्र पंत ने संवर्ग को बधाई देते हुए कहा कि सभी मेडिकल सोशल वेल्फेयर ऑफिसर अपने कौशल का उपयोग संस्थान और जनहित में करते हुए नए पदनाम को सार्थक बनाएंगे। इस अवसर पर अरुण कुमार बडोनी, हेम बहुगुणा, नरेश कुमार आगरी, विनय कुमार जोशी, दीप चंद्र, अतुल कांत, मोहम्मद इकबाल, ममता बोरा और यशवंत सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाई कोर्ट की इस शर्त के साथ नंदा देवी महोत्सव पर दी जा सकेगी बकरे की बलि
Next: अगले कुछ दिनों में और ज्यादा सावधानी बरतनी जरूरी : सीएम

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.