Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मेडिकल कॉलेज में फूटा कोरोना बम
  • पौड़ी

मेडिकल कॉलेज में फूटा कोरोना बम

RNS INDIA NEWS 15/01/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  आम जनता को चिकित्सा सेवा देने वाला राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, कर्मचारी और एमबीबीएस छात्र ही इस बार सबसे अधिक कोविड पॉजिटिव आ रहे हैं। लगातार मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड मरीजों के कारण अस्पताल प्रशासन में भी हडकंप मचा हुआ है। अभी तक 39 से अधिक डॉक्टर, कर्मचारी व एमबीबीएस छात्र कोविड पॉजिटिव आ चुके हैं, जिससे मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल के अन्य कर्मचारियों में भी कोविड का भय सता रहा है। शनिवार को खुद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं अन्य डॉक्टर कोविड पॉजिटिव आए हैं। बेस अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि शनिवार को जारी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जबकि फॉरेंसिक मेडिसन के प्रोफेसर, इंटर्न डॉक्टर, इमरजेंसी नर्सिंग आफिसर, कक्ष सेवक पॉजिटिव आया है। बडोनी ने बताया कि इसके साथ ही श्रीनगर क्षेत्र के 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जबकि 55 लोगों ने शनिवार को जांच के लिए सैंपल दिये हैं। बेस अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के नर्सिंग ऑफिसर के साथ ही अन्य विभागों के डॉक्टरों के पॉजिटिव आने से उनके संपर्क में आये अन्य कर्मचारियों में हडकंप मचा हुआ है। लगातार बेस अस्पताल में कोविड पॉजिटिव आ रहे स्टाफ के कारण कोविड की चैन टूटने का नाम नहीं ले रही है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को जल्द संज्ञान लेना चाहिए कि यहां बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आते है, किंतु यहां डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के कोविड पॉजिटिव आने से मरीज भी संक्रमित ना हो। इसके लिए विशेष कार्य करने की जरूरत है। सेनेटाइजर से लेकर पॉजिटिव आये लोगों के संपर्क में आये अन्य कर्मचारियों की तत्काल आरटीपीसीआर जांच करने के साथ ही अन्य रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेशन में रखा जाना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री धन सिंह रावत समेत 11 पर दर्ज मुकदमे की विवेचना शुरू
Next: जितेंद्र की गिरफ्तारी के बाद सुस्त पड़ी एसआईटी जांच की रफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.