Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक इंचार्ज पर आरोप, रेडक्रॉस ने डीएम से की कार्रवाई की मांग
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक इंचार्ज पर आरोप, रेडक्रॉस ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 17/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-17 at 14.45.15_11zon

अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के ब्लड बैंक इंचार्ज आशीष जैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ब्लड बैंक इंचार्ज द्वारा दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। विशेष रूप से बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को ब्लड प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि कई मामलों में तीमारदारों के आधार कार्ड तक जब्त कर लिए जाते हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। रेडक्रॉस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि ब्लड बैंक जैसी आपातकालीन सेवा में इस प्रकार की लापरवाही और दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को ब्लड बैंक की आपातकालीन बैठक बुलाई है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। रेडक्रॉस के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने आरोप लगाया कि ब्लड बैंक इंचार्ज मरीजों और तीमारदारों को अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं और इस संबंध में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना मरीजों को सुविधा देने के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन इस तरह की शिकायतें उस उद्देश्य के विपरीत हैं। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह मोनू, उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट चीमा, उपसचिव अभिषेक जोशी, हरीश कनवाल और अनूप साह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 मार्च
Next: डिजिटल क्रॉप सर्वे के विरोध में फील्ड कार्मिकों ने किया धरना-प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.