Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मीट की दुकानों में अवैध वसूली करने पहुंचा फर्जी अधिकारी
  • देहरादून

मीट की दुकानों में अवैध वसूली करने पहुंचा फर्जी अधिकारी

RNS INDIA NEWS 04/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  धर्मूचक मारखमग्रांट में एक फर्जी अधिकारी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। यह फर्जी अधिकारी वॉकी टॉकी लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मीट की दुकानों में वसूली करने पहुंचा था। ग्रामीणों ने शक होने पर उसे पकड़कर एसडीएम के हवाले कर दिया। सोमवार को धर्मूचक मारखमग्रांट के ग्रामीणों ने एक फर्जी अधिकारी को पकड़कर एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल को सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केशवपुरी डोईवाला ग्रामीण क्षेत्र निवासी व्यक्ति धर्मूचक मारखमग्रांट प्रथम में मीट की दुकान में चेकिंग कर रहा था। पूछे जाने में उसने बताया कि वह नगर पालिका का अधिकारी है और उसको उपजिलाधिकारी ने चेकिंग के लिए भेजा है। वह चेकिंग के दौरान 500-1000 रुपये की वसूली कर रहा था। ग्रामीणों को शक हुआ कि धर्मूचक मारखमग्रांट का इलाका तो ग्राम सभा में आता है, ऐसे में एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारी को यहां क्यों भेजा होगा। इसके बाद शक के आधार पर ग्रामीणों रोहित कुमार, अभिषेक, सन्नी कुमार, अनुज कुमार, संदीप कुमार आदि ने इस फर्जी अधिकारी को पकड़ कर एसडीएम डोईवाला को सौंपा और ज्ञापन देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी कुमार ने बताया कि फर्जी अधिकारी के पास दो वॉकी टॉकी भी थे। सूत्रों ने बताया कि पकड़ा गया फर्जी अधिकारी सत्संग भवन में सेवादार भी है। वह वॉकी टॉकी वहीं से लाया। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि उन्होंने किसी को चेकिंग के लिए नहीं भेजा था। इस प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अगर यह व्यक्ति गलत पाया गया, तो कार्रवाई की जायेगी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि फर्जी अधिकारी बन कर घूम रहा शख्स नगर पालिका में आउट सोर्स कर्मचारी था। वह बीते कुछ दिन से कार्य पर नहीं आ रहा था। आउटसोर्स कंपनी को यह बता दिया गया था कि इसको अब नगर पालिका डोईवाला न भेजा जाए। इसको नगर पालिका डोईवाला से हटा दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डामरीकरण हेतु बंद रहेगा सोमेश्वर-गिरिछिना मोटर मार्ग
Next: चुनावों में मुद्दे हारे, खैरात जीती: माहरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मामूली टक्कर के बाद युवक को बंधक बना दी तालिबानी सजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सरकारी ठेके के नाम पर 15 साल पुराने दोस्त ने ठग ली रकम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.