Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एमडीडीए के अकाउंटेंट सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

एमडीडीए के अकाउंटेंट सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/10/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रापर्टी डीलर से लाखों रुपये हड़पने और धमकाने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एमडीडीए के अकाउंटेंट सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला अनिता राजपूत निवासी शिवालिक एन्क्लेव कारगी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया कि उनके पति राजेंद्र राजपूत प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। 2010 में नक्शा पास करवाने के संबंध में उनके पति की मुलाकात एमडीडीए के अकाउंटेंट राजाराम मौर्य से हुई। 2016 में महिला के पति राजेंद्र को रुपयों की जरूरत हुई तो उन्होंने राजाराज मौर्य से संपर्क किया। महिला के अनुसार उनके पति ने आरोपित से 14 लाख रुपये उधार लिए और गारंटी के तौर पर कारगीग्रांट स्थित अपने भवन के दस्तावेज गिरवी रख दिए। रुपये छह महीने में लौटाने का अनुबंध हुआ था, लेकिन किसी कारण वह समय पर नहीं लौटा सके। 2018 में राजेंद्र ने आरोपित को ब्याज सहित साढ़े 15 लाख रुपये लौटा दिए।

राजेंद्र ने राजाराम से जब भवन के दस्तावेज वापस मांगे तो उसने और रुपये मांगे और अपने पहचान के किसी रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर का डर दिखाकर दिसंबर 2019 तक 28 लाख 72 हजार रुपये ठग लिए। इसके बावजूद आरोपित ने भवन के दस्तावेज नहीं लौटाए। 28 अगस्त 2020 को राजेंद्र दस्तावेज लेने के लिए आरोपित के घर गया तो आरोपित व घर में मौजूद उसका लड़का निखिल कुमार, प्रवीन कुमार व अन्य ने उसे धमकी दी और चार चेकों पर 39.48 लाख रुपये की धनराशि भरकर साइन करवा अपने पास रख लिए। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधिकारियों के पास भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित राजाराम मौर्य उसके बेटे निखिल कुमार, पत्नी सरोज देवी, सहयोगी प्रवीन कुमार व सत्तो देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव की मांग को छात्र गुट व छात्र नेता करेंगे सत्याग्रह
Next: राजधानी दून में चिंता बढ़ा रहा डेंगू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.