Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मैक्स हॉस्पिटल में पेड वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा
  • देहरादून

मैक्स हॉस्पिटल में पेड वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2021
rns featured image new

देहरादून। राजधानी देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में पेड वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया हैं। मैक्स हॉस्पिटल द्वारा वैक्सीनेशन किये बिना ही वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। देहरादून निवासी रजनीश कुमार ने 4 जून को मैक्स हॉस्पिटल द्वारा लगाए गए पेड वैक्सीनेशन कैंप में स्लॉट बुक कराया था। लेकिन किसी कारणवश रजनीश कुमार वैक्सीन लगाने नहीं जा पाए। जब उन्होंने बुक किए गए स्लॉट को रीशेड्यूल करना चाहा तो उन्हें पता चला कि उनके नाम पर किसी और को वैक्सीन लगाकर उसका सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। अब रजनीश कुमार दोबारा वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगा सकते हैं। क्योंकि रिकॉर्ड के अनुसार उन्हें वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी हैं। रजनीश कुमार ने बातचीत में बताया कि मैक्स हॉस्पिटल द्वारा देहरादून के दून क्लब में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप में स्लॉट बुक कराया था। मगर उनकी जगह किसी और को वैक्सीन लगा दी गई।जब रजनीश ने मैक्स हॉस्पिटल के अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने इसके लिए रजनीश को अस्पताल बुलाया। जिस पर रजनीश ने मैक्स अस्पताल जाने से मना कर दिया।
उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए कोविड कंट्रोल रूम डीएम ऑफिस। सीएम हेल्पलाइन समेत अन्य संबंधित नंबरों पर फोन भी किया है। मगर उन्हें कहीं से भी कोई खास रिस्पांस नहीं मिला। वहीं मैक्स अस्पताल देहरादून के प्रवक्ता ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के तहत ही निर्धारित केंद्र पर निष्पक्ष तरीके से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जब एक लाभार्थी कोविड पोर्टल पर पंजीकरण करता है और टीकाकरण के लिए एक नियुक्ति प्राप्त करता है, तो सिस्टम एक ओटीपी उत्पन्न करता है। जिसे टीकाकरण से पहले साझा किया जाता है। हमने साथ में एक मैन्युअल डेटा प्रविष्टि भी बनाए हुए हैं। यह मामला हमारे सामने लाया गया है और हम इसकी जांच कर जल्दी से जल्दी इसका समाधान निकालने का प्रयास कर रहे है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोनों टीके लगने वालों को चारधाम यात्रा में छूट मिले : त्रिवेन्द्र सिंह
Next: काठगोदाम—देहरादून विशेष ट्रेन अब तीन दिन चलेगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.