Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मवेशियों को लेने गई किशोरी पर गुलदार का हमला
  • पौड़ी

मवेशियों को लेने गई किशोरी पर गुलदार का हमला

RNS INDIA NEWS 23/10/2020
rns featured image new

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी से करीब पांच किमी दूर बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मांडाखाल में गुलदार ने एक किशोरी को घायल कर दिया। किशोरी मवेशियों को लेने जंगल गई थी। गुलदार के हमले में घायल किशोरी को स्वजन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल किशोरी को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया है। शुक्रवार को मांडाखाल निवासी काजल पुत्री किरन सिंह रावत बुआ के साथ शाम करीब पांच बजे मवेशियों को वापस लेने गांव के समीप जंगल में गई। वह जंगल चुगने गए मवेशियों को घर लेने के लिए जंगल की ओर जा रही थी। जहां घात लगाए गुलदार ने काजल पर हमला कर दिया। बुआ के शोर-मचाने पर स्थानीय लोग भी जंगल की ओर भागे। इस बीच गुलदार काजल को छोडक़र भाग गया। तब तक काजल के गले व चेहरे पर काफी जख्म हो चुके थे। स्वजन व स्थानीय लोग गुलदार के हमले में घायल काजल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाए। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद काजल को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया। सामाजिक कार्यकत्र्ता हुकम सिंह कठैत ने बताया कि पुलिस व वन विभाग को गुलदार के हमले की सूचना दे दी गई है। कठैत ने वन विभाग से क्षेत्र को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कमद उठाए जाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी अनिल भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गश्त किए जाने के साथ ही पिजरा भी जल्द लगाया जाएगा।

23 दिन में दूसरी घटना

पौड़ी। गुलदार के हमले की क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। विगत एक अक्टूबर को खिर्सू ब्लॉक के ओखल्यूं गांव में गांव के पास मवेशी चुगाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की गुलदार के हमले में मौत हो गई थी। हालांकि गुलदार अभी की गिरफ्त से बाहर है। ग्रामीण गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारे जाने की मांग कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतपाल महाराज ने अज्ञात हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने के दिए निर्देश
Next: कोरोना संक्रमितों की मौत का कारण सरकार की अदूरदर्शिता: किशोर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.