Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मौसी ने 6 माह के दुधमुंहे का अपहरण कर डेढ़ लाख में बेचा
  • राष्ट्रीय

मौसी ने 6 माह के दुधमुंहे का अपहरण कर डेढ़ लाख में बेचा

RNS INDIA NEWS 01/07/2023
rns featured image new

चार घंटे में मामले के भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

हुगली (आरएनएस)। पैसे के लिए इंसान किस कदर गिर जाता है इसका प्रमाण एक बार फिर उक्त घटना से मिलता है। हुगली जिले के चुंचुड़ा में महज डेढ़ लाख रुपये के लिए एक चचेरी मौसी पिंकी गुप्ता ने 6 माह के मासूम बच्चे का अपहरण करवाया और फिर उसे डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया। लेकिन पुलिस जांच में मात्र चार घंटे में ही आरोपी चचेरी मौसी की पोल खुल गई और पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया और 4 महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, हुगली जिले के चुंचुड़ा बड़ाबाजार के बागान इलाके में पिंकी गुप्ता के घर पर कल जन्मदिन की पार्टी थी। जहां अपने पति भानू व 6 माह के बच्चे के साथ पिंकी की चचेरी दीदी मामन ओरांव आई थी। आरोप है कि इस पार्टी में शराब और मादक पदार्थ का सेवन भी जमकर हुआ और पार्टी के समापन होते ही तमाम लोग अपने घर चले गये।  बच्चे का पिता भानू भी चला गया लेकिन उसकी पत्नी मामन अपनी चचेरी बहन पिंकी के घर सो गई। जागने के बाद मामन ने देखा कि उसका 6 माह का बेटा उसके पास नही है। जब पिंकी से पूछा गया तो उसने बताया कि बच्चे को उसका पिता ले गया है। मामन के पति से पूछे जाने पर वह भी बच्चे के बारे में कुछ नहीं बता सके। इसके बाद उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी खोजबीन की तो बच्चा नहीं मिला। मजबूर होकर बच्चे की मां चुंचुड़ा थाने पहुंची और बच्चे के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने बच्चे के पिता भानू से थाने में पूछताछ किया तो भानू ने कहा कि वह अपने बेटे को नहीं ले गया। फिर पुलिस ने पिंकी और उन लोगों से पूछताछ शुरू की जो लोग पार्टी में थें। इधर पुलिस ने चुंचुड़ा के बड़ाबाजार और जोड़ाघाट इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। इस दौरान पिंकी एक बच्चे को स्कूटर पर ले जाती हुई दिखी। सख्ती से पूछताछ में पिंकी टूट गई और सब कुछ कबूल कर लिया। चंदननगर कमिश्नरेट के डीसी बिदित राज भुंदेश ने बताया कि पिंकी ने पुलिस को बताया कि बच्चे को चंदननगर में रामेन देबनाथ को 1.5 लाख रुपये में बेचा गया था। पिंकी और उसके साथियों को अपने हिस्से का पैसा मिल गया था। चुंचुड़ा थाने के आईसी अनुपम चक्रवर्ती के नेतृत्व में रातभर बच्चे की तलाश की गई और बच्चे को आरोपित के घर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोगों रामेन देबनाथ, पिंकी गुप्ता, संगीता विश्वास, बेबी अधिकारी और काकली चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया हैं। डीसी ने कहा कि इस ऑपरेशन में बच्चों की तस्करी करने वाला गिरोह शामिल था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब सरकार का बेटियों को तोहफा, दूसरी बच्ची के जन्म पर लाभार्थी महिला को दिए जाएंगे 6000 रुपए
Next: छात्रा समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.