Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब सरकार का बेटियों को तोहफा, दूसरी बच्ची के जन्म पर लाभार्थी महिला को दिए जाएंगे 6000 रुपए
  • राष्ट्रीय

पंजाब सरकार का बेटियों को तोहफा, दूसरी बच्ची के जन्म पर लाभार्थी महिला को दिए जाएंगे 6000 रुपए

RNS INDIA NEWS 01/07/2023
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और भलाई के लिए विभिन्न स्कीमें चलाईं जा रही हैं।
सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थी महिलाओं( दूध पिलाने वाली माताओं) को दूसरे बच्चे लडक़ी के जन्म के बाद 6000/- रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जायेगी। इस योजना के अंतर्गत, पहले बच्चे के जन्म के लिए 5000-/रुपए की वित्तीय सहायता गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को दी जाती है।
उन्होंने बताया कि लडक़ी के जन्म के बाद 6000/- रुपए की वित्तीय सहायता देने से बच्चियों के घट रहे जन्म समय लिंग अनुपात में सुधार होगा, जन्म से पहले लिंग चयन किये जाने वाली प्रथा को भी रोकने में सहायता मिलेगी, दूध पिलाने वाली माताओं की सेहत में सुधार होगा और बच्चे के पोषण सम्बन्धी तंदुरुस्ती में सुधार करने में मदद मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत 6000/- रुपए का लाभ सीधा लाभार्थियों के बैंक/डाकखाने खाते में ट्रांसफर किया जायेगा। यह लाभ लेने के लिए पंजाब के सभी आंगणवाड़ी सैंटरों में आंगणवाड़ी वर्करों की तरफ से फार्म भरे जाते हैं। यह लाभ प्राप्त करने के लिए हर लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना और आधार कार्ड का बैंक खाते के साथ लिंक होना लाजि़मी है।
मंत्री ने आगे बताया कि लाभार्थी घर बैठ कर आनलाइन पोर्टल पर अपने आप रजिस्टर्ड करके अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इस योजना को पारदर्शी और कुशलता पूर्वक ढंग से पूरा किया जाये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 जुलाई
Next: मौसी ने 6 माह के दुधमुंहे का अपहरण कर डेढ़ लाख में बेचा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.