Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छात्रा समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

छात्रा समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी

RNS INDIA NEWS 01/07/2023
rns featured image new

बांदा (आरएनएस)। शहर के सुतरखाना मुहल्ला निवासी गुड्डी (18) पुत्री धर्मेन्द्र पाण्डेय पंडित जेएन डिग्री कालेज में बीए की छात्रा थी। शुक्रवार की दोपहर उसने कमरे के अंदर पंखे की हुक पर दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मौके पर पहुंची मां अर्चना ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। शोर सुनकर गुड्डी के भाई बहन भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर पहुंचे। देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। आनन-फानन फंदा काटकर नीचे उतार लिया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, वहां डाक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण परिजनों ने अज्ञात बताया है। वहीं शहर के झील का पुरवा निवासी मूलचंद्र (22) पुत्र कमला प्रसाद राजपूत ने गुरुवार की रात आंगन में लगे लोहे के जाल पर नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह मां की नींद खुली तो देखा उसका शव फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतार लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के चाचा छोटेलाल ने बताया कि फूलचंद्र जाल बांधने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह बीमार रहता था। इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसी ने 6 माह के दुधमुंहे का अपहरण कर डेढ़ लाख में बेचा
Next: चीतल के मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.