Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मतगणना कार्मिकों का मतगणना संबंधी द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित
  • अल्मोड़ा

मतगणना कार्मिकों का मतगणना संबंधी द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित

RNS INDIA NEWS 03/06/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। आगामी 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना हेतु नियुक्त किए गए कार्मिकों का आज मतगणना संबंधी द्वितीय प्रशिक्षण उदय शंकर नृत्य अकादमी में मतगणना प्रेक्षक तेजु सिंह पवार एवं सुधीर बारा की उपस्थिति में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में कार्मिकों को मतगणना के दौरान बरते जाने वाली सावधानियां एवं कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। प्रेक्षकों ने सभी कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना चुनाव का अंतिम कार्य है, इसलिए इस कार्य को बहुत सावधानी एवं संवेदनशीलता से संपन्न करना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक त्रुटी रहित कार्य सम्पादन करने के लिए प्रशिक्षण में बताए जा रहे सभी नियमों एवं कार्य को गंभीरता से सीखें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक पूरे मनोयोग एवं तत्परता से प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे मतगणना के दिवस में कार्यों को सही ढंग से किया जा सके। प्रशिक्षण में 326 ईवीएम मतगणना कार्मिक एवं पोस्टल बैलेट गणना में नियुक्त 240 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ईवीएम मतगणना कार्मिकों को व्याहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार, विनोद राठौर, कपिल नयाल एवं अन्य ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी एडी बलोदी, नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट प्रशांत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम, एसएसपी, प्रेक्षकों ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण
Next: घायल व्यापारी के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.