Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मतदाताओं से संपर्क, समन्वय और संवाद स्थापित करें बीएलओ : मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मतदाताओं से संपर्क, समन्वय और संवाद स्थापित करें बीएलओ : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

RNS INDIA NEWS 11/12/2025
default featured image

– “बीएलओ आउटरीच अभियान” की हो नियमित मॉनिटरिंग- सीईओ
– सीईओ ने एसआईआर की तैयारियों के सम्बंध में की जिलों की समीक्षा
– मतदाताओं की सुविधा के लिए स्थापित हेल्पडेस्क में अधिकारियों की तय की जाए जिम्मेदारी
– सभी जनपदों में बूथ अवेयरनेस ग्रुप का तत्काल गठन

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय में वीडियो कॉफ्रेंस में माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों, जनपद और ईआरओ स्तर पर प्रत्येक मतदाता तक पहुंच और बूथ अवेयरनेस गु्रप (BAG ) के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि बूथ लेवल ऑफिसर ”बीएलओ आउटरीच अभियान” के तहत अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क,समन्वय और संवाद स्थापित करें। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ की नियमित भ्रमण की मॉनिटरिंग की जाए और नियमित रिर्पोट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं द्वारा वोटर हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मतदाता सूची की जानकारी ली जा रही है उनका हर हाल में समाधान किया जाए। जनपद एवं ईआरओ ऑफिस में हेल्पडेस्क प्रभावी रुप से स्थापित की जाए और इसके लिए प्रभारी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथ अवेयरनेस गु्रप (बैग) के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता स्थलों पर बैग का गठन तत्काल पूर्ण कर लिया जाए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे,उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूजा-पाठ के नाम पर साढ़े 5 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Next: क्वारबन मोटर पुल निर्माण को बच्चों से लेकर बुजुर्ग सड़क पर उतरे

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.