Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • क्वारबन मोटर पुल निर्माण को बच्चों से लेकर बुजुर्ग सड़क पर उतरे
  • पिथौरागढ़

क्वारबन मोटर पुल निर्माण को बच्चों से लेकर बुजुर्ग सड़क पर उतरे

RNS INDIA NEWS 11/12/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। क्वारबन में मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। बुजुर्ग महिलाओं से लेकर स्कूल पढ़ने वाली बच्चे तक धरना देकर सरकारी तंत्र से मोटर पुल मांग रहे हैं, लेकिन अब तक तो राहत नहीं मिली है। इधर पूर्व सैनिक संगठन ने धरना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को अपन समर्थन दिया। गुरुवार को नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में क्वारबन में पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण चौथे दिन बैनर पोस्टर हाथ में लेकर धरने पर बैठे। धरना स्थल पर 90 वर्षीय आंदोलनकारी भागू देवी ने कहा कि सरकार सुविधा देने के लिए होती है, हंमे तो आज तक असुविधा ही मिली है। कहा कि पैदल घर जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। कई बार जगह-जगह रुकना पड़ता है, तब कहीं बड़ी मुश्किल से घर तक पहुंचते हैं। स्थानीय महिलाओं ने कहा कि गांव के पास आकर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने झूठ बोलने का काम किया। गुमराह होने के बाद अब आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक मयूख महर ने कहा कि अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, प्रशासन का रवैया काफी नकारात्मक है। क्वारबन से आगे कई गांव हैं जिनको पुल व सड़क से फायदा होता,जनता की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने धरना स्थल में पानी व तेल मिलकर छिड़काव करने का आरोप लगाया, जिससे आंदोलन में बाधा आए। इस दौरान ग्राम प्रधान राजकुमार, रेनू महर, प्रिया मेहता, दर्शनी मेहता, लक्ष्मी मेहता, लीला बिष्ट, मनु देवी, रेनू महर, कविता देवी, निर्मला देवी, दीपा देवी, अंजली ऐर, हेमा रावत, मंजू देवी, कविता देवी, नीतू देवी, संगीता देवी, भागू देवी, लीला देवी, आशीष कुमार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मतदाताओं से संपर्क, समन्वय और संवाद स्थापित करें बीएलओ : मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Next: राशिफल 12 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.