Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • माशूका का बदला लेने बना सीरियल किलर, 3 महिलाओं का कत्ल; 5 और की थी प्लानिंग
  • राष्ट्रीय

माशूका का बदला लेने बना सीरियल किलर, 3 महिलाओं का कत्ल; 5 और की थी प्लानिंग

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। अपनी माशूका का बदला लेने के लिए वो सीरियल किलर बन गया और आठ महिलाओं को मारने की साजिश रच डाली। तीन महिलाओं का कत्ल कर चुका था। उन महिलाओं को मारकर उनके शवों को काटकर अलग-अलग जगह ठिकाने लगाते थे। पुलिस के अनुसार, चौथी महिला को मारने की तैयारी ही कर रहे थे तभी वे पकड़े गए। किलर ने अपने कूबलनामे में बताया कि ये महिलाएं उसकी प्रेमिका को देह व्यापार में धकेलने के लिए जिम्मेदार थे।
कर्नाटक में महिलाओं की हत्या करने सीरियल किलर की पहचान रामनगर जिले के कुदुर निवासी टी सिद्दलिंगप्पा के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंद्रकला नाम की एक महिला, जिसके बारे में आरोपी ने अपनी प्रेमिका होने का दावा किया था, को भी हत्याओं में उसकी मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

तीन का कल्त, और पांच की प्लानिंग
इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु और मैसूर में तीन महिलाओं की हत्या करने के बाद, आरोपी ने पांच और महिलाओं को मारने का लक्ष्य रखा था, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जब पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया, तो वह एक और महिला की हत्या की तैयारी कर रहा था।

नहर में सिर कटी लाश मिली, तब पता लगा
मामले की जांच तब शुरू हुई जब पुलिस को 8 जून को मांड्या में एक पानी की नहर के पास दो महिलाओं के शरीर के कटे हुए अंग मिले। एक शव के बेट्टनहल्ली के पास बेबी लेक नहर में और दूसरा अरकेरे गांव के पास सीडीएस नहर में मिला था। हालांकि शव एक-दूसरे से 25 किमी दूर पाए गए थे, लेकिन उनके बीच एक समान संबंध था – दोनों शवों के केवल निचले हिस्से ही बरामद किए गए।

किलर का कबूलनामा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके कुछ साल पहले सेक्स वर्कर के तौर पर काम करने वाली चंद्रकला से उसके संबंध हो गए थे। मैसूरु के दक्षिणी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) प्रवीण मधुकर पवार ने कहा कि जैसे-जैसे वे करीब आते गए, उसने वेश्यावृत्ति में उतरने के बारे में अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद आरोपी ने उन सभी महिलाओं की हत्या करने का फैसला किया, जिन पर चंद्रकला ने दावा किया था कि वे उसे देह व्यापार में धकेलने में शामिल थीं।

ऐसे लिया इंतकाम
पुलिस के अनुसार, मैसुरु में, उन्होंने एक घर किराए पर लिया था। चंद्रकला की मदद से, उन्होंने अलग-अलग दिनों में अपनी परिचित दोनों महिलाओं को घर पर आमंत्रित किया। शवों को काटने से पहले उसने उनका गला घोंटा गया। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मांड्या गए और शरीर के अंगों को दो अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धनबाद जज हत्याकांड में दोनों दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 30-30 हजार का जुर्माना भी ठोका
Next: काली पोस्टर विवाद : दिल्ली की अदालत ने लीना मणिमेकलाई के खिलाफ याचिका पर सुनवाई 29 अगस्त तक टाली

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.