Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • काली पोस्टर विवाद : दिल्ली की अदालत ने लीना मणिमेकलाई के खिलाफ याचिका पर सुनवाई 29 अगस्त तक टाली
  • राष्ट्रीय

काली पोस्टर विवाद : दिल्ली की अदालत ने लीना मणिमेकलाई के खिलाफ याचिका पर सुनवाई 29 अगस्त तक टाली

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ उनकी आगामी फिल्म काली के पोस्टर और प्रोमो वीडियो में कथित तौर पर एक हिंदू देवी को आपत्तिजनक तरीके से चित्रित करने के लिए स्थायी निषेधाज्ञा की मांग करने वाली याचिका पर दिल्ली की अदालत ने सुनवाई को 29 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी है।
इस मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई को अगली तारीख तक के लिए टाला गया है। याचिकाकर्ता वकील राज गौरव ने शनिवार को अतिरिक्त दस्तावेज रिकॉर्ड में लेने के लिए एक याचिका भी दाखिल की। याचिका में कहा गया है कि वादी अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करना चाहता है जो ऐसे ट्वीट हैं जो सीधे वादी के मामले से संबंधित हैं और जो मामले की योग्यता को प्रभावित कर सकते हैं।

इसने कहा कि याचिकाकर्ता मुकदमा दायर करते समय इन दस्तावेजों को जमा नहीं कर सका क्योंकि फिल्म निर्माता ने ये ट्वीट बाद में किए। स्क्रीनशॉट में 7 जुलाई का एक ट्वीट और 21 जुलाई के दो ट्वीट शामिल हैं। इससे पहले 11 जुलाई को, अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल जज अभिषेक कुमार ने मुकदमे का समन और निषेधाज्ञा का नोटिस जारी किया था और कहा था कि किसी भी आदेश को पारित करने से पहले फिल्म निर्माता को सुनने की जरूरत है।
वकील द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म के पोस्टर, जिसे फिल्म निर्माता द्वारा ट्वीट किया गया था, में हिंदू देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जो न केवल हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि नैतिकता और शालीनता की मूल बातों के भी खिलाफ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माशूका का बदला लेने बना सीरियल किलर, 3 महिलाओं का कत्ल; 5 और की थी प्लानिंग
Next: कनाडा में मंकीपॉक्स के 957 मामले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.