Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मरीज को टरकाने-अभद्रता पर दून अस्पताल में प्राचार्य को घेरा, हंगामा
  • देहरादून

मरीज को टरकाने-अभद्रता पर दून अस्पताल में प्राचार्य को घेरा, हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/09/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवती को इमरजेंसी में इलाज में देरी, टरकाने एवं डॉक्टरों और स्टाफ द्वारा अभद्रता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. गीता जैन का घेराव किया। कार्यकर्ता उनकी ओपीडी में ही पहुंच गए और यहां पर नारेबाजी की। सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी, जिस पर प्राचार्य ने कहा कि आपका ही अस्पताल है, सुविधाएं दी जा रही हैं और इस मामले की जांच कराकर कठोर कार्रवाई होगी। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्की राणा की अगुवाई में कार्यकर्ता दून अस्पताल पहुंचे। पांचवें तल पर कोई नहीं मिला तो वह प्राचार्य की ओपीडी में ही पहुंच गए। यहां पर महिलाओं के इलाज का हवाला देकर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर जाने को कह दिया, जिस पर हंगामा हो गया। प्राचार्य खुद ही बाहर आईं और उन्हें हाथ जोड़कर समझाया। राणा ने बताया कि मरीज दिशा को बुखार और सिर में दर्द हो रहा था, बेहोश होने पर नौ सितंबर की रात एवं दस सितंबर को सुबह इमरजेंसी ले गए। यहां समुचित इलाज नहीं दिया और टरका दिया गया। लगातार अस्पताल में अभद्रता के मामले आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता संदीप चमोली, विजय प्रसाद भट्टराई, मोहित ग्रोवर, अरुण बलूनी, विजेंदर चौहान, अशोक कुमार, कैलाश वाल्मीकि, आशीष देसाई, नितेश राजोरिया, वीरेंद्र पंवार, रामबाबू, ब्रह्मपाल, विशाल कुशवाह, ऋषभ, ऋतिक, सौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

एमएस से शिकायत पर भड़के डॉक्टर:  कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब इमरजेंसी में उन्हें भर्ती नहीं किया गया तो एमएस डॉ. आरएस बिष्ट से शिकायत की तो जूनियर डॉक्टर एवं स्टाफ परिजनों पर ही भड़क गए। आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्रता की और इलाज को लेकर गुमराह कर दिया। बाद में परिजन घबराकर यहां से मरीज को ले गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू
Next: सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट और आइस्क्रीम फैक्ट्री के लिए 48 करोड़ मंजूर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.